{"_id":"5c2148c5bdec2257282d3d35","slug":"due-to-the-fear-of-man-six-girls-left-college-waiting-for-tahrir-to-act-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों के डर से छह छात्राओं ने छोड़ा कॉलेज, कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों के डर से छह छात्राओं ने छोड़ा कॉलेज, कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार
Tue, 25 Dec 2018 02:29 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
Girl
- फोटो : Pixabay
कंधई पुलिस के कारनामे भी अजीब हैं। मनचलों की हरकतों से आजिज आकर 6 छात्राओं ने कालेज जाना बंद कर दिया है। कार्रवाई के बजाए कंधई पुलिस को तहरीर का इंतजार है। कालेज व कोचिंग आने जाने वाली छात्राएं मनचलों की फब्तियों का शिकार होती रहती हैं। उनका राह चलना तक दूभर हो जाता है। कहीं भी एंटी रोमियो दल दिखाई नहीं देता।
कंधई थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्राएं शहर स्थित डिग्री कालेज में पढ़ने के लिए जाती हैं। दिलीपपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शहर स्थित एक कालेज में पढने के लिए जाती है। उसने मनचलों की हरकतों से तंग आकर अब कालेज जाना बंद कर दिया है। छात्रा को रास्ते में शोहदे छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर मनचले हाथापाई पर उतर आते हैं। इसकी शिकायत भी छात्रा ने इलाकाई पुलिस से की, लेकिन एसओ कह रहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि यह एक छात्रा का दर्द नहीं है बल्कि इलाके की पांच और छात्राओं ने कालेज जाना पहले से ही बंद कर दिया है। क्षेत्र में एंटी रोमियो दल नजर नहीं आता। जिससे मनचले छात्राओं को रास्ते भर परेशान करते हैं। इस मामले में जब कंधई थानाध्यक्ष से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मौखिक शिकायतें मिलती रहती हैं। अभी तक किसी ने तहरीर नही दी है।
बाजार से लेकर सुनसान स्थानों तक रहता मनचलों का जमघट
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बाजारों व सुनसान स्थानों पर मनचलों का कब्जा रहता है। लोगों की मानें तो कालेज जाने व अवकाश के समय मनचले बाजार व रास्तों में खड़े रहते हैं। मौका देख वे छात्राओं पर फब्तियां कसने लगते हैं। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा, दीवानगंज, दिलीपपुर, आसलपुर, जोगीपुर, शीतलागंज में कुछ अधिक मनचले सुबह से लेकर शाम तक नजर आते हैं।