{"_id":"586403b04f1c1b265eeeb15d","slug":"drunk-the-wine-the-attack-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को शराब पिलाकर सिगरेट से जलाया गुप्तांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को शराब पिलाकर सिगरेट से जलाया गुप्तांग
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
smoking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पराए पुरुष से फोन पर बात करने के शक में एक युवक हैवान बन गया। गुरुवार को तीन महीने बाद सूरत से घर लौटने के बाद उसने पत्नी के साथ ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। घर पहुंचते ही वह पत्नी को लेकर कमरे में गया और जमकर शराब पी। पत्नी को भी जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सिगरेट से उसका गुप्तांग जला दिया। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अंतू थाना के जगेशरगंज के पास स्थित गांव का रहने वाला सुरेश (बदला नाम) सूरत में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ रहती है। गुरुवार दोपहर वह सूरत से घर लौटकर आया। पत्नी की मानी जाए तो वह सुरेश के लिए नाश्ता लेकर कमरे में गई। इस दौरान उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद शराब की बोतल खोली और खुद पीने के बाद उस पर भी दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसे पिटता रहा। उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद सिगरेट जलाकर उसका गुप्तांग और पीठ पर कई जगह दाग दिया।
महिला घर के अंदर चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया। शाम चार बजे के करीब उसकी देवरानी ने फोन करके मायकेवालों को घटना की जानकारी दी।
खबर मिलते ही मायके के लोग पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो महिला को उल्टियां हो रही थीं। वह कई जगह जली थी। तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर मीनाक्षी पांडेय ने उपचार करने के बाद उसे पुलिस के पास भेज दिया। खबर लिखे जाने तक उसके परिजन थाने नहीं पहुंचे थे।s