फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   doctor rape girl

इलाज कराने गई युवती से झोलाछाप डाक्टर ने किया दुष्कर्म

Thu, 16 Jun 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
doctor rape girl
प्रतीकात्मक तस्वीर
 क्षेत्र के एक युवती को नशीला इंजेक्शन लगाकर झोेलाछाप डॉक्टर ने क्लीनिक के अंदर दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती की आपबीती सुनकर आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया और  चिकित्सक की जमकर पिटाई की। लोकलाज के भय से पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। रानीगंज इलाके की एक 20 वर्षीय युवती को डायरिया हो गया था। गुरुवार को उल्टी व दस्त होने से परेशान युवती को लेकर उसकी मां पड़ोसी गांव के बाजार स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंची। चिकित्सक ने उसे क्लीनिक के अंदर बेड पर लेटाकर ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने लगा। युवती को मां को घर पैसा लाने के लिए  भेज दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच चिकित्सक ने ग्लूकोज की बोतल में नशीला इंजेक्शन डालकर चढ़ा दिया। इससे थोड़ी देर बाद युवती बेहोश हो गई। चिकित्सक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती की मां का आरोप है कि जब युवती होश में आई तो उसने अपने मोबाइल से घरवालों को आपबीती सुनाई। खबर मिलते ही युवती के गांव की तमाम महिलाएं व पुरुष क्लीनिक पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो काफी संख्या में भीड़ देखकर झोलाछाप चिकित्सक भागने का प्रयास करने लगा तभी महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में अगल बगल के दुकानदारों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। पीड़िता के परिजनों ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। रानीगंज एसओ लल्लन यादव ने बताया कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर युवती का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed