फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   doctor died in road accident

ट्रैक्टर की टक्कर से पशु चिकित्साधिकारी की मौत

Fri, 23 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
doctor died in road accident
accident
क्षेत्र के आनापुर गांव के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर-बाइक में हुई भिड़ंत में बाइक सवार पशु चिकित्साधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी घायल मौके पर घंटों तड़पता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा के गोविंदपुर गांव निवासी राजन सिंह (40) पशु चिकित्साधिकारी थे। गुरुवार को वह पट्टी के करैला बाजार निवासी अपने साथी राजनाथ सिंह (35) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। घर जाते समय आनापुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


 हादसे में बाइक सवार पशु चिकित्साधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं एंबुलेंस के न पहुंचने घायल युवक घंटों तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस के पहुंचने पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed