फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dhirendra became the executioner of conservative Kyalaton

दकियानूसी खयालातों से जल्लाद बन गया धीरेंद्र

Thu, 02 Mar 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra became the executioner of conservative Kyalaton
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कुंडा कोतवाली के ढिकुही गांव में पति की हैवानियत का शिकार बनी सुषमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है कि उसे तड़पा-तड़पाकर मारा गया था। पति धीरेंद्र ने न सिर्फ उसका गला दबाया था, बल्कि उसके गुप्तांग पर भी प्रहार किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुषमा का गुप्तांग फटने की बात बताई जा रही है। इससे साफ हो गया है कि पति धीरेंद्र ने उसे बेहद निर्दयता के साथ मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के ढिकुही गांव निवासी धीरेंद्र ने शादी के तीन दिन बाद ही पत्नी सुषमा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने सुषमा का शव नहर से बरामद किया था। बुधवार को सुषमा के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सुषमा की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका गला दबाने के साथ गुप्तांग फाड़ दिया गया था। कई जगह शरीर को चाकुओं से भी गोदा गया था। उधर, पुलिस की छानबीन और ग्रामीणों के बीच दबी जुबान से हो रही चर्चा से जो बातें छनकर सामने आ रही हैं उसे सुनकर लोग दंग हैं। उसे इस बात की आशंका थी कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। बस इसी बात को लेकर उस पर भूत सवार हो गया।
विज्ञापन


चर्चा तो यहां तक है कि उसके मन में यह आशंका पैदा हो गई कि सुषमा के पेट में गर्भ भी है। अपनी इसी सनक में उसने सुषमा की हत्या की साजिश रच डाली। 26 फरवरी को सुषमा के पेट में दर्द हुआ तो उसने समझा कि गर्भवती होने के कारण उसे दर्द हो रहा है। ऐसे में वह उसे लेकर चुपचाप दवा के लिए निकला। इसके बाद वह उसे गेहूं के खेत में ले गया और उससे पूछताछ करने लगा। वहां उसकी पूछताछ से बौखलाई सुषमा भागने लगी तो उसने उस पर बांस से प्रहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकुओं से गोदा और नहर में फेंक दिया। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुषमा के गर्भवती होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फिलहाल अभी तक पुलिस धीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को बेदर्दी से मारने के आरोपी धीरेंद्र की बहन ने बुधवार को घर में आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान गांव के चौकीदार और कुछ ग्रामीणों के पहुंच जाने के कारण वह आग नहीं लगा पाई। इसको लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के ढिकुही गांव निवासी धीरेंद्र कुमार पुत्र राम भरोस ने अपनी पत्नी को बांस से पीटकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके शरीर को चाकुओं से गोदा था। इस मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। इसके साथ ही उससे पूछताछ के बाद शव भी बरामद कर लिया गया था। इसी मामले में मायके पक्ष की तरफ से मृतका सुषमा के पिता राम भरोस ने तहरीर देकर पति सास ससुर सहित आठ लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस बात से आरोपी के परिजनों में भी आक्रोश था। दरअसल महिला की हत्या के मामले में उसके परिजन अपने ही बेटे और भाई का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि धीरेंद्र ने सुषमा को मारा है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।


यही नहीं पिता रामभरोस ने भी उसे गोली मारने तक की बात कह दी थी। बावजूद इसके उनके परिवार सहित रिश्तेदारों को दहेज हत्या में फंसाने से परिजन दुखी हो गए थे। यही नहीं राम भरोस की बड़ी बेटी ने घर में ही आग लगाकर जान देने की बात कही। इसके बाद उसने घर में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। यह देखते ही उसके घर में एक बार फिर से चीखपुकार मच गई। इस पर गांव के ही चौकीदार व ग्रामीणों ने दरवाजा खोलवाकर उसे समझाया और शांत कराया। तब जाकर परिजनों को राहत हुई। फिलहाल इस घटना को लेकर एक बार फिर से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed