{"_id":"5a7c924b4f1c1b8f268b8d9f","slug":"death-threat-to-eo-of-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के ईओ को मिली जानलेवा धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका के ईओ को मिली जानलेवा धमकी
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वह अधिकारियों को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार की रात नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी गई। फोन करने वाले ने अपना नाम विक्रम सिंह बताते हुए कहा कि बहुत उड़ रहे हो, आवास आकर ठीक करुंगा। ईओ ने मामले की जानकारी तुरंत एसडीएम के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद धमकी देने वाले को चिंह्नित कर लिया है।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार कंपनी गार्डेन के बगल सरकारी आवास में रहते हैं। बुधवार की रात उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। अलग-अलग समय पर तीन बार अंजान नंबर से काल आई। ईओ की मानें तो फोन करने वाले ने खुद को विक्रम सिंह बताया। कहा मुझे नहीं जानते, आजकल बहुत उड़ रहे हो। ज्यादा मत उड़ो, नहीं तो आवास आकर ठीक कर दूंगा। ज्यादा उड़ोगे तो जान से मारे जाओगे। फोन करने वाला ईओ को धमकाता रहा। फोन काटकर ईओ ने मामले की जानकारी पहले एसडीएम सदर पंकज वर्मा को दी। एसडीएम के आदेश पर सिविल लाइन चौकी की पुलिस ईओ के आवास पर पहुंची।
मामले की छानबीन करने के बाद उस नंबर को ट्रेस करने में जुट गई। इस मामले में गुरुवार को ईओ पालिका ने कोतवाली पुलिस के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि धमकी ठेकेदारों के रैकेट द्वारा एक योजना के तहत दिलाई गई। वह नियम विरुद्ध कोई काम नहीं कर सकते। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि मोबाइल नंबर ट्रेस करने के साथ ही धमकी देने वाले को चिंह्नित कर लिया गया है।