फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death of the tractor driver

मोरंग लादकर आ रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Wed, 06 Jun 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। मोरंग लादकर लादकर लौट रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। दबने से चालक की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव थाने ले आई। ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालू पट्टी मन्ना का पुरवा गांव निवासी मदनलाल सरोज (30) पुत्र रामकृपाल सरोज ट्रैक्टर चालक था। वह मंगलवार को गांव के ही वीपी पटेल का ट्रैक्टर लेकर मोरंग लादने कौशाम्बी गया था। भोर में लौटते समय समसपुर के पास एनएच टू पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और गंभीर रूप से चोट लगने के कारण मदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला।
विज्ञापन


रात का समय होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के साथ ट्रैक्टर और ट्रक को थाने ले आई। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही बिलख पड़े। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर मालिक वीपी पटेल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed