फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Daindhah Principal snatched the chain and ran away

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की चेन छीनकर भागे बदमाश

Sat, 03 Feb 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े स्कूल के कार्यालय में बैठी प्रिंसिपल की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पहुंची चिलबिला पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर में आए दिन बदमाश वारदात पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसने के बजाय केवल औपचारिकता निभा रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला स्थित बीएम एकेडमी में शनिवार की सुबह शिक्षण कार्य चल रहा था। स्कूल के भीतर प्रिंसिपल शीला गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता अपने कार्यालय में बैठी थीं। तभी लाल रंग की पल्सर से दो बदमाश पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा। दूसरा प्रिंसिपल के कार्यालय में पहुंचा और फीस जमा करने की बात कहने लगा। प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र का नाम पूछने के साथ ही फीस कार्ड मांगने लगीं। यह सुनते ही वह बाहर खड़े साथी से पूछकर आने की बात कहते हुए निकला। कुछ देर में वह भीतर गया।
विज्ञापन


इस बीच बाहर उसका साथी बाइक स्टार्ट करने लगा। दूसरा बदमाश प्रिंसिपल के गले से चेन छीनकर भाग निकला। शोर मचाने पर विद्यालय के शिक्षक दौड़े, लेकिन तब तक दोनों भाग निकले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed