फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dispute during SIR in RWA office, clerk attacked with force

Panchkula News: आरडब्ल्यूए कार्यालय में एसआईआर के दौरान विवाद, क्लर्क पर कड़े से हमला

Sat, 29 Aug 2026 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dispute during SIR in RWA office, clerk attacked with force
बहस के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे क्लर्क पर सिर, चेहरे और गर्दन पर वार का आरोप
विज्ञापन

माथे से निकला खून, आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-27 स्थित विक्रम विहार सोसाइटी के आरडब्ल्यूए कार्यालय में एसआईआर के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान विवाद हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरडब्ल्यूए कार्यालय के क्लर्क सुमन कुमार पर मुजाहिर आराफात ने धातु के कड़े से सिर, चेहरे और गर्दन पर हमला करने का आरोप है। माथे पर चोट लगने से सुमन कुमार के खून निकलने की बात शिकायत में कही गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी सेक्टर-25 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूथ लेवल अधिकारी के काम के दौरान हुआ विवाद
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 30 जून को दोपहर करीब 2:15 बजे सोसाइटी कार्यालय में बूथ लेवल अधिकारी एसआईआर से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सेवानिवृत्त कर्नल रमन कपिला और मुजाहिर आराफात के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। कार्यालय का माहौल बिगड़ता देख सुमन कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान मुजाहिर आराफात ने उनके साथ भी बहस शुरू कर दी और अचानक मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


कड़े से कई वार करने का आरोप
सुमन कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि मुजाहिर आराफात ने हाथ में पहने धातु के कड़े से उनके सिर, चेहरे और गर्दन पर कई वार किए। माथे पर चोट लगने से खून निकलने लगा। बचाव के लिए उन्होंने आरोपी को धक्का देकर खुद से दूर किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी दोबारा आरडब्ल्यूए कार्यालय में आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कार्यालय के बाहर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सुमन कुमार का कहना है कि मुजाहिर आराफात के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दी जा चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed