{"_id":"57b89ef74f1c1b8f636ebea8","slug":"customer-lock-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्राहकों ने बैंक में जड़ा ताला, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाराज ग्राहकों ने बैंक में जड़ा ताला, लगाया जाम
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बाबूगंज स्थित सेंट्रल बैंक में कर्मचारियाें की मनमानी को लेकर शनिवार को लोग आक्रोशित हो उठे। कई घंटे तक रकम निकासी के इंतजार में बैठाए रखे जाने पर वे भ्ाड़क उठे। शाखा प्रबंधक ने भ्ाी शिकायत नहीं सुनी तो नाराज खाता धारकों ने बैंक का मुख्य द्वार बाहर से बंद कर लिया और सगरा सुंदरपुर बाबूगंज डेरवा मार्ग पर लगभग दो घंटे तक जाम लगा दिया। बैंककर्मियों पर यह भी आरोप जड़े कि वह पांच हजार रुपये तक की निकासी के लिए उन्हें दिन भर परेशान करते हैं। खाताधारकों ने बैंककर्मियों पर खुद की रकम निकासी के नाम पर सौ रुपये अतिरिक्त चार्ज वसूल किए जाने के भी आरोप जड़े।
इधर खाताधारकों के आक्रोश को देखते हुए शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता किसी तरह बैंक से बाहर निकले। इसके बाद शाखा में तैनात कैशियर विनोद सिंह ने खाताधारकों को सर्वर फेल होने की समस्या बताते हुए इसके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कैशियर समेत अन्य बैंक कर्मियाें की मान मनौव्वल के बाद किसी तरह लोगों ने जाम समाप्त किया। इस मौके पर मौजूद कमला देवी, विनय कुमार शुक्ल, प्रेमा देवी, इसराइल, जमीला खातून आदि ने बताया कि प्रतिदिन स्थानीय सेंट्रल बैंक में खाताधारकों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। पीड़ित खाताधारकों ने डीएम तथा लीड बैंक के मैनेजर से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। हालाकि इस बावत शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता का कहना है कि उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, सिस्टम में खराबी होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। जिसका उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निदान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।