{"_id":"57698d4e4f1c1bdf7db483a2","slug":"crimnal-aressted","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के शूटरों से कराई गई थी डाक्टर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाड़े के शूटरों से कराई गई थी डाक्टर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक जंगबहादुर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार भाड़े के शूटरों से बरहूपुर निवासी चिकित्सक की हत्या कराई गई थी। हत्या के पीछे प्रेम संबंध की कहानी पुलिस के खुलासे में सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को दबोच कर उनके पास से दो तमंचा, कारतूस व बाइक समेत दस हजार नगदी बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बीते चार जून को बरहूपुर निवासी डाक्टर जंग बहादुर पटेल की रास्ते में घर जाते समय बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसकी पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो हत्या के तार खुलने लगे। पुलिस ने इस मामले में जब बरहूपुर में सोनू यादव व शरद सिंह निवासी बसौली तथा बृजेश विश्वकर्मा निवासी बरहूपुर को दबोचा और कोतवाली लाई। पूछताछ में यह लोग टूट गए। पुलिस के अनुसार बृजेश की मां से मृतक जंगबहादुर के नाजायज ताल्लुकात थे। जिसको लेकर अक्सर बृजेश घर आने से उसे मना करता था।
लेकिन उन्होंने जब उसकी नहीं सुनी तो उसने डाक्टर जंग बहादुर को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। उसने सोनू यादव को अस्सी हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी। ये लोग बीते 4 जून को गोली मारकर हत्या कर निकल गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व खोखा समेत बाइक व दस हजार नगदी भी बरामद कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों को हत्या के दर्ज मुकदमे में जेल भेज दिया। कोतवाल पट्टी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए लगाए गए मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस को खुलासा करने में कामयाबी मिली।