फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime story3

100 रुपये की लालच में चोर बन गए किशोर

Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime story3
crime
रुपये का लालच देकर किशोरों को कुछ लोगों ने चोर बना दिया। जीआईसी के लैब में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए किशोरों ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया। पुलिस उनसे चोरी कराने वालों के साथ सामान खरीदने वालों की तलाश कर रही है। शहर के राजकीय इंटर कालेज की प्रयोगशाला में मंगलवार दोपहर आहट मिलने पर चौकीदार उस ओर गया। खिड़की से देखा तो दो किशोर लैब का सामान चुराकर बोरे में भर रहे थे। वह चुपचाप बाहर आया और अपने साथियों को जानकारी दी। इसके बाद लैब को घेरकर चौकीदार ने दरवाजा खोला। यह देख चोरी के सामान के साथ किशोर भागने लगे। लोगों ने दौड़ाकर सभी को दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों के बोरे में प्रयोगशाला का सामान भरा हुआ मिला। पूछताछ के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मकंद्रूगंज पुलिस चोरी करते धराए किशोरों से पूछताछ करने लगी। दोनों ने बताया कि दो लोग उनसे चोरी कराते हैं। इसके पहले भी दो बार वे लैब में चोरी कर भागने में कामयाब हो चुके हैं। प्रयोगशाला में घुसाने के बाद वे लोग केपी कालेज की ओर खडे़ थे। शोरशराबा सुनकर वे भाग निकले। चोरी का सामान वे लोग जोगापुर स्थित एक कबाड़ की दुकान पर बेचते हैं। पकड़े गए किशोर जोगापुर कांशीराम कालोनी के बताए जाते हैं। चौकी प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि असली चोरों की तलाश की जा रही है। कबाड़ी की खोजबीन हो रही है। परिवार के लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed