फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime story 2

लोनिवि में फायरिंग के मामले में दो सिपाही लाइनहाजिर

Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime story 2
क्राइम
बुधवार को लोनिवि कार्यालय में सड़क के टेंडर को लेकर हुई फायरिंग के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी प्रभारी घटना के समय मौके से गायब थे। उनके खिलाफ सीओ सिटी को जांच सौंपी है। फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दी। लोकनिर्माण विभाग कार्यालय में बुधवार को करीब तीन बजे सीडी टू खंड में सड़क के टेंडर को लेकर विवाद हो गया। मौके पर सिविल लाइन चौकी के दो सिपाही मौजूद थे। टकराव के बाद अभय सिंह ने फायरिंग कर दी थी। जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।  फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला ।
विज्ञापन


मौके पर सीओ सिटी शशीशेखर दीक्षित व नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव पहुंचे थे। छानबीन के बाद  पुलिस ने अभय सिंह के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने लोनिवि कार्यालय पर मौजूद आरक्षी राजेश व चंद्रभुवन को लापरवाही बरतने पर लाइनहाजिर कर दिया। घटना के समय कार्यालय से कहीं चले गए चौकी प्रभारी अनूप श्रीवास्तव के खिलाफ सीओ सिटी को जांच का आदेश दिया। फायरिंग करने के आरोपी अभय सिंह के घर पुलिस ने जोरदार दबिश दी। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी अभय के साथ ही उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed