{"_id":"5b0aac1d030d38ba5f952ada35086417","slug":"crime-news-in-pratapgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के दरवाजे पर शव दफनाने को अड़े परिजन, तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों के दरवाजे पर शव दफनाने को अड़े परिजन, तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरे हत्याकांड को लेकर जगन्नाथपुर गांव में शनिवार को भी तनाव बना रहा। शुक्रवार देर रात पुलिस सुरक्षा में मृतक राजगीर प्यारेलाल सरोज के बेटे विक्रम का शव भी गांव पहुंचा। शनिवार सुबह बाप-बेटे की अर्थी साथ उठी तो गांववालों का कलेजा कांप उठा। इसी दौरान परिजन दोनों शव हत्यारोपियों के दरवाजे के सामने दफन करने पर अड़े जिससे एक बार फिर तनातनी का माहौल हो गया। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद गांव में ही स्थित मृतक प्यारेलाल के बाग में दोनों शव दफनाए गए।
इससे पहले तनातनी की खबर मिलते ही गांव में अफसरों की फौज जमा हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के साथ कई थानों की फोर्स और एडीएम पुनीत शुक्ला व एसडीएम वाईबी सिंह भी पहुंचे। अफसरों ने घंटों परिजनों को समझाया और इसके बाद ही शवों का अंतिम संस्कार किया जा सका। एक साथ दो अर्थियां उठीं तो परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी हालत देख गांव वालों की अंाखें भी नम हो गई। कुछ राजनीतिक दलों के लोग भी पीड़ित परिवार को ढंाढस बंधाने पहुंचे।