{"_id":"6956cf69e78d35d324b66a32aff16ad2","slug":"crime-news-hindi-news-922","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में प्रधान पुत्र को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में प्रधान पुत्र को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका गांव के प्रधान पुत्र मितेशचंद्र मिश्र (20) को मंगलवार की शाम दो युवकों ने गोली मार दी। हालत गंभीर देख उसे कोहंड़ौर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली उसकी पीठ में लगी है। घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। तनाव को देखते हुए भी पुलिस अलर्ट है।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के उसका के प्रधान शोभनाथ मिश्र का पुत्र मितेश मंगलवार की शाम अकेले ही मदुरा रानीगंज बाजार गया था। वहां से सात बजे वह पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़ा। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर सूनसान स्थान पर पहले से ही दो युवक खड़े थे। जैसे ही मितेश आगे बढ़ा तो एक युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद शोर मचाता हुआ मितेश घर की ओर भागा। गांव के लोगों के साथ ही राहगीरों के दौड़ने पर हमलावर वहां से भाग निकले। घायल प्रधान पुत्र को इलाज के लिए लेकर परिजन सीएचसी कोहंड़ौर पहुंचे।
वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ रियाज अहमद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद हमलावरों की तलाश करने लगे। रंजिश को लेकर परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। प्रधान पुत्र के साथ आए कुछ लोगों ने बताया कि दो माह पहले पड़ोस के युवकों से मितेश का विवाद हुआ था। हालांकि घटना के बाद तनाव की खबर पर पुलिस अलर्ट है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। कुछ संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।