{"_id":"0c2d58d656c9555e7be1694d2cd7ca9e","slug":"crime-news-hindi-news-888","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर सिटी में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर सिटी में बवाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में सोमवार को वर्चस्व को लेकर बवाल हो गया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने बाइक तोड़ दी। जान बचाकर भाग रहे लोगों पर गोली चलाने का भी आरोप है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से कस्बे में तनाव व्याप्त है।
सिटी के खदेरुआपुर निवासी आसिफ (18) पुत्र कमर अली सोमवार को अपने पड़ोस के हासिम के साथ किसी काम से शहर आया था। दोपहर बाद बाइक लेकर वह घर जा रहा था। आरोप है कि कॉलेज वार्ड से गुजरने के दौरान अजीत कुमार वर्मा कई लोगों के साथ उसकी बाइक के सामने आकर खड़ा हो गया। बाइक रुकते ही लोग आसिफ व हासिम को पीटने लगे। वे जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने असलहों से फायर भी किया।
दोनों युवकों के भागने के बाद हमलावरों ने छूटी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसिफ ने अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी तो दूसरे पक्ष से भी लोग जुटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी नगर कोतवाल एके मिश्र भी दलबल के साथ पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद एक पक्ष से आसिफ व दूसरे पक्ष से अमित वर्मा को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तक एक पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
सिटी कस्बा में अजीत और आसिफ पक्ष के बीच कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। दोनों गुट एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हमेशा मौका खोजते रहते हैं। अभी छह माह के करीब दोनों पक्षों के बीच कॉलेज के करीब मारपीट और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन बाद में दबाव के चलते पुलिस एक गुट पर रहमदिल बन गई।