फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

लड़की के चक्कर में साथियों ने ही युवक को मारा चाकू

Fri, 15 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news
लड़की के चक्कर में साथियों ने ही एक युवक को चाकू मार दिया। इसके बाद उसे मरा समझकर उसकी बाइक नहर में फेंक दी। घंटे भर बाद होश आने पर युवक कुछ दूर पैदल गया। फिर लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बयान पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के चैनी का पुरवा गांव निवासी सोनू पटेल (22) पुत्र दर्शनलाल अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार की शाम बाइक से कुंडा कोतवाली के सिलावटपुर गांव में किसी लड़की से मिलने जा रहा था। सिलावटपुर पहुंचने के पहले ही नहर पटरी पर सुनसान जगह देखकर उसके दोस्त रबी कुमार पुत्र छोटेलाल ने उसे लघुशंका करने के बहाने गाड़ी रोकवाई और उसका गला चाकू से रेत दिया।
विज्ञापन


साथ में रहे तीसरे दोस्त राकेश पुत्र शंकरलाल ने उसकी बाइक को नहर में ढकेल दिया। इसके बाद दोनों उसे मराकर समझकर पैदल ही वहां से चले गए। रात में करीब 10 बजे सोनू को होश आ गया और वह कराहते हुए घर की तरफ बढ़ा। रामगढ़ बनोही गांव के पास उसे कुछ लोग मिले तो उसने सारी कहानी बताई। इस पर उन लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत ठीक होने पर उसने अपने साथियों के नाम बताए। इस पर एसआई श्यामप्रकाश व राधेश्याम ने रात में ही उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया और बाइक भी बरामद कर ली। उधर, सोनू को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों में लड़की को ही लेकर मनमुटाव हो गया था। इसके चलते उसकी हत्या का प्रयास किया गया। एसओ पुष्कर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed