फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

मानधाता बवाल में सात गिरफ्तार, बंद रहीं दुकानें

Thu, 14 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime news
मानधाता बाजार में मंगलवार की रात हुए बवाल में दरोगा ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें 18 नामजद और 50 अज्ञात लोग दोनों पक्षों से शामिल हैं। घटना के दूसरे दिन भी पूरा बाजार बंद रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी पूर्वी दिनभर थाने पर डटे रहे। बवाल के बाद बाजार में पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


बतादें कि मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। लोगों की मानें तो फायरिंग भी की गई थी। मारपीट पथराव में सात लोग घायल हुए थे। रात में ही पुलिस की मौजूदगी में चार घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। देर रात थाने में तैनात दरोगा अंगद सिंह यादव ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त करना, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के अलावा अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें एक पक्ष से पिंटू उर्फ मनोज, संतोष उर्फ जुगनू, कोमल, अंकित, अनिल कुमार, गुड्डू, शिव कबाड़ी, राजू काना शामिल हैं।
विज्ञापन


 दूसरे पक्ष से मोहम्मद अली, मोनू, तौसीफ, निसार, इब्राहीम, लालबाबू, अनवर, नजीम, महमूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों से मिलाकर 50 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। पुलिस ने रात में ही अंकित, अनिल कुमार, गुड्डू, मोनू, तौसीफ, इब्राहिम व लालबाबू को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नीरज पांडेय व सीओ पट्टी जीतेंद्र श्रीवास्तव, सीओ रानीगंज डीएल सुधीर थाने पर मौजूद रहकर बाजार के माहौल पर नजर रखे हुए थे। जबकि कई थानोें की पुलिस और पीएसी के जवान बाजार में भ्रमण कर हालात पर निगाह रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को देखते हुए पूरे बाजार की दुकानें दिनभर बंद रहीं। पुलिस के भय से लोग अपनी दुकानें खोलने से बचते रहे। लोगों का कहना था कि बाजार की एक जमीन को लेकर फिर बाजार का माहौल बिगड़ा है। शाम को पुलिस की मौजूदगी में छिटपुट दुकानें खुलीं और चहल पहल भी नजर आई। एएसपी पूर्वी ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य लोगोें की तलाश की जा रही है। किसी भी हाल में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


अनहोनी की आशंका से भयभीत दिखे बाजार वासी
मानधाता बाजार में मंगलवार शाम को हुए दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद लोग अनहोनी की आशंका से भयभीत दिखे। बाजारवासियों ने भय के कारण घरों से बाहर निकलना ठीक नहीं समझा। यहां तक कि लोग जरूरत होने के बाद भी बाहर नहीं निकले। बच्चों को स्कूल जाने से भी रोक दिया। कुछ लोगों की गलती की सजा बेगुनाहों को भी भुगतनी न पड़े। इससे लोग बचते रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed