फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

इलाहाबाद के युवक को बैट से पीटकर मार डाला

Thu, 14 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news
इलाहाबाद के एक युवक की कुशाहिल बाजार के पास बैट से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक मंगलवार से ही घर से लापता था। मृतक के पिता की तहरीर पर मानिकपुर पुलिस ने एक युवती समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाई का पुरवा आनापुर गांव निवासी संजीव कुमार (20) पुत्र रामनरेश मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पिता से 20 रुपये मांगकर दाढ़ी बनवाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद वह गायब हो गया। परिजन रात भर उसे खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर, मानिकपुर थाने के कुसाहिल बाजार गांव में चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के कारण पीएसी लगी हुई है। सुबह ग्रामीणों ने पीएसी के जवानों को बताया कि गांव से थोड़ी दूर तालाब के पास एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा है। बगल में ही एक खून से सना बल्ला भी पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर कुंडा और मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आईकार्ड बरामद हुआ। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पूछताछ में युवक के पिता रामनरेश ने बताया कि उसकी शादी कुंडा के विक्रामपुर निवासी विशेशर की पुत्री मनोरमा से एक साल पहले तय हुई थी। कुछ कारणों से शादी नहीं हो पाई। इसके चलते मनोरमा उसे फोन धमकाया करती थी। परिजनों ने पिता-पुत्री पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही शव और खून से सने बल्ले को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।


क्रिकेट और आशनाई को भी बताया जा रहा हत्या का कारण
कुंडा। युवक की हत्या बल्ले से होने के कारण घटना को क्रिकेट के विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि युवक घर से निकलने के बाद कहीं खेलने पहुंचा होगा। जहां विवाद के दौरान कुछ लोग उसका अपहरण कर यहां लाए और पीटकर हत्या कर दी। उधर इस घटना को आशनाई से भी पुलिस जोड़कर चल रही है।

शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। विवेचना की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमेंद्र सिंह, एसओ, मानिकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed