फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रेमिका से विवाद के बाद छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 13 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime news
लालगंज के पूरे दीनानाथ गांव में बुधवार सुबह बीए के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात प्रेमिका के साथ फोन पर उसका झगड़ा हुआ था। इसी के चलते गुस्से में आकर सुबह उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

पूरे दीनानाथ निवासी रमाकांत कोरी का पुत्र प्रदीप (18) सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय लालगंज में बीए का छात्र था। उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। जबकि वह बचपन से ही गांव में दादी के साथ रहता था। वह लालगंज स्थित एक मेडिक ल स्टोर पर काम भी करता था।
विज्ञापन



 बुधवार की सुबह करीब दस बजे प्रदीप घर में अकेला था। उसकी दादी खेत में काम करने गई थी। बताते हैं कि अचानक वह कमरे के भीतर गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुन इकट्ठा हुए ग्रामीणाें ने दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रदीप का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस की पूछताछ में मृतक की दादी रामदासी ने बताया कि बीते कुछ दिनाें से वह किसी लड़की से रात-रात भर मोबाइल पर बात करता था। मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद वह कमरे में लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किसी लड़की का फोन आया। रात भर वह तेज आवाज में मोबाइल पर उससे किसी बात को लेकर झगड़ता रहा। पूछताछ के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि प्रेमिका से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में प्रदीप ने खुद को गोली मार ली। शाम को मृतक की दादी रामदासी ने कोतवाली में छात्र के आत्महत्या करने की तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल विहागड़ सिंह यादव ने बताया कि शुरुआती जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। छात्र की मौत के सिलसिले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना की तह तक पुलिस पहुंच जाएगी।

आखिर कहां गायब हो गया तमंचा
लालगंज (ब्यूरो)। छात्र ने जिस तमंचे से कनपटी पर गोली मारी उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के शव की तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो कारतूस, पांच सौ रुपये, मोबाइल समेत कुछ कागजात मिले। लेकिन जिस तमंचे से छात्र ने खुद को गोली मारी थी वह गायब था। पुलिस ने काफी देर तक ग्रामीणों से तमंचे के बारे में पूछताछ की। मृतक की दादी से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई। इसके बावजूद तमंचे का पता नहीं चल सका। पुलिस आशंका जता रही है कि दरवाजा तोड़ने के बाद भीतर घुसे ग्रामीणों में से ही किसी ने तमंचा गायब कर दिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तमंचा बरामद कर लिया जाएगा।


काल डिटेल से खुलेगा राज
लालगंज (ब्यूरो)। जिस प्रेमिका से विवाद के बाद छात्र ने गोली मारकर अपनी जान दे दी, वह कौन है? इसका खुलासा छात्र के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस ने छात्र के जेब से मिले मोबाइल से कुछ नंबर ट्रेस किए हैं। लेकिन वह नंबर किसका है और प्रेमिका कहां की रहने वाली है इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed