फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Jul 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
बाघराय थाना क्षेत्र के कोडराजीत गांव में दावत के दौरान अधेड़ को एक युवक ने गोली मार दी। इससे खलबली मच गई। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। बेटे की तहरीर पर दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


कोडराजीत गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह (50) शनिवार रात गांव में ही मनोज सिंह के घर निमंत्रण में शामिल होने गए थे। भोजन के बाद वह वहीं प्रधानी को लेकर चर्चा कर रहे लोगों के बीच शामिल हो गए। इसमें मनोज के भाई राजेश सिंह भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान प्रधानी पर गर्मागर्म बहस छिड़ गई। मनोज सिंह व उनके भाई राजेश सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में मनोज के बेटे पिंटू ने प्रधानी को लेकर कोई कमेंट कर दिया।
विज्ञापन


इस पर राजेश सिंह को ताव आ गया और उन्होंने अपने साथी धीरज सिंह को गोली मारने के लिए ललकार दिया। धीरज ने पिंटू सिंह पर गोली चला दी। इसी समय बीचबचाव के लिए वीरेंद्र बीच में आ गए। गोली उन्हें जा लगी। गोली चलाकर आरोपी भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गांव के काफी लोग जुट गए। वीरेंद्र को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना उनके घर पहुंची तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रात ज्यादा होने के कारण मौके पर दो सिपाही बैठा दिए गए। मृतक के पुत्र अरुण सिंह की तहरीर पर गांव के ही राजेश सिंह पुत्र अवधेश व धीरज पुत्र राजकुमार सिंह पर 304 आईपीसी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी दिनेश कुमार व सीओ रामजनम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed