{"_id":"5d4b337dd0e157d9b0561a66a8e1fd39","slug":"crime-news-hindi-news-814","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के साथ दबोचे गए तीन शातिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के साथ दबोचे गए तीन शातिर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
कंधई पुलिस ने अपाची सवार तीन युवकों को पिस्टल व तमंचे के साथ धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि तीनों शातिर लुटेरे हैं और वे पेट्रोल पंप लूटने की फिराक में निकले थे। पुलिस तीनों से मुठभेड़ का भी दावा कर रही है। कंधई एसओ सुरेश सैनी सोमवार की रात दलबल के साथ सोनाही बाजार के करीब वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक अपाची बाइक से तीन युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस पार्टी पर फायर भी किया। बच बचाकर पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर धर दबोचा।
तलाशी के दौरान उनके पास से पिस्टल समेत तमंचा व खोखा भी मिला। पुलिस ने तीनों को कर्रा किया तो उन लोगों ने उड़ैयाडीह स्थित पेट्रोल पंप लूटने में असफल होने की बात बताई। एसओ ने बताया कि उड़ैयाडीह स्थित आदर्श पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने के लिए तीनो गए थे, लेकिन वहां का कैश जा चुका था। इसलिए वे शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने के इरादे से निकले थे। पकड़े गए मोहम्मद शादाब पुत्र बाबा सगीर निवासी जाफरपुर थाना कंधई, इबरार अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी देल्हूपुर तवंकलपुर थाना मानधाता व नगर कोतवाली के सहोदरपुर निवासी असलम बताए गए। तीनों को पुलिस शातिर लुटेरा बता रही है। जबकि तीनों के ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमों के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं दे सकी।