{"_id":"1c4107a19db40854bd8fcc397c3be308","slug":"crime-news-hindi-news-753","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं अध्यक्ष के बेटे को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नपं अध्यक्ष के बेटे को पीटा, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशोर साहू के बेटे कमलेश को गुरुवार की सुबह क्षेत्र के एक युवक ने तमंचे के बल पर पीटकर दस हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग और तोड़फोड़ भी की गई। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि अध्यक्ष के बेटे ने उस पर हमला किया था। मामले की शिकायत पुलिस से दोनों पक्षों ने की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशोर साहू का बेटा कमलेश घर पर ही किराने का दुकान चलाता है। उसका कहना है कि पूरब मोहल्ला निवासी जुनैद अंसारी बुधवार की देर रात उसकी दुकान की तरफ से शराब की नशे में जा रहा था। इस दौरान वह बिना कारण गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर गुरुवार की सुबह अपने साथियों के संग दुकान पर आ धमका और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसके बाद तमंचा दिखाकर गल्ले में रखा 10 हजार रुपये छीन लिया। फायरिंग भी की।
उधर, जुनैद का आरोप है कि वह दुकान पर गुटखा लेने गया था। दस रुपये देने के बाद उसने बचे हुए पैसे मांगे तो दुकानदार आगबबूला हो गया। विरोध करने पर वह मारपीट करने को आमदा हो गया। अपने साथियों संग पिटाई कर दी। जिसका विरोध परिजनों ने किया था। जुनैद ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस चौकी से की है। जबकि रामकिशोर साहू ने नगर कोतवाली में मामले की शिकायत की है।