{"_id":"b05bf07313f77c1dfc7538096de74608","slug":"crime-news-hindi-news-730","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रिश्तेदार लूटता रहा आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रिश्तेदार लूटता रहा आबरू
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर रिश्तेदार एक किशोरी की आबरू लूटता रहा। कई दिनों की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के एक परिवार की रिश्तेदारी बादशाहपुर में है। इससे वहां के एक युवक का आना जाना लगा रहता था। इस दौरान एक किशोरी उसके संपर्क में आई। रिश्तेदार किशोरी को जीवनसाथी बनाने का सपना दिखाकर युवक उसकी आबरू लूटता रहा। इस बात से परिवार के लोग अंजान थे। 20 दिसंबर को भी युवक अपने साथी के साथ आया था। किशोरी के साथ उसे परिवार के लोगों ने देख लिया।
इसके बाद परिवार के लोगों की पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। युवक के परिवार के लोग दो लाख रुपये की मांग पूरी होने के बाद ही शादी करने की बात कह रहे थे। मामला बनता न देख मंगलवार को किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ बालकृष्ण शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना के सिलसिले में छानबीन की जा रही है। जरूरत पड़ी तो मोबाइल की काल डिटेल भी निकाली जाएगी। इसे लेकर रिश्तेदारों में ठनी हुई है।