फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

कॉल डिटेल से खुलेगा चुनमुन की हत्या का राज

Wed, 16 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime news
मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर कृष्णदेव पांडेय उर्फ चुनमुन की हत्या करने वालों तक पुलिस को पहुंचाने में उसका मोबाइल मदद करेगा। उसकी अंतिम बार जिस नंबर पर बात हुई थी वह मोबाइल बंद चल रहा है। पुलिस कॉल डिटेल के साथ चुनमुन से बराबर संपर्क करने वाले और उस नंबर से फोन करने वाले की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर गजेहड़ा जंगल पुलिस बूथ के सामने मंगलवार को दुस्साहस का परिचय देते हुए नकाबपोश बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर कृष्णदेव पांडेय उर्फ चुनमुन निवासी सदर बाजार को गोलियों से भून दिया था। यात्रियोें के मुताबिक चुनमुन मोबाइल पर किसी से बात करते हुए बराबर अपनी लोकेशन भी बता रहा था। प्राइवेट बस के चालक व परिचालक ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह काफी चौकन्ना था। बस धीमी होते ही बाहर जरूर देखने लगता। उसके पास फोन करने वाला बराबर उससे बस पहुंचने की जानकारी ले रहा था। पुलिस ने चुनमुन का मोबाइल कब्जे में लेकर उस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को जितने भी नंबर से फोन आए थे, सभी नंबरों को खंगालने के बाद पुलिस उस नंबर से फोन करने वाले की खोजबीन कर रही है जिससे चुनमुन के पास कई बार फोन आया था। उस मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने के लिए पुलिस ने मोबाइल की कंपनी से बात की है। एसओ मानधाता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश हत्यारों की खोजबीन की जा रही है। काल डिटेल से हत्यारों तक पहुंचने की उम्मीद है। चुनमुन के करीबी ने ही मुखबिरी कर हत्यारों को उसकी लोकेशन बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनमुन पांडेय को नकाबपोश बदमाशों ने गोली से छलनी कर दिया था। पोस्टमार्टम के पहले मृतक के शव का एक्सरे कराया गया। लीवर व किडनी में तीन बुलेट फंसी मिलीं। जबकि तीन गोलियां उसके शरीर को पार कर गई थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed