फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2.20 crore extorted from builder under the guise of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर बिल्डर से ऐंठे 2.20 करोड़

Fri, 28 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
2.20 crore extorted from builder under the guise of investment
लखनऊ। गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी बिल्डर राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने मरलायन सेल्स ओपीसी प्रा. लि. के तीन कर्मचारियों पर 2.20 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया। यह धोखाधड़ी चांदी में निवेश के नाम पर की गई। डीसीपी पूर्वी दीक्षा के आदेश पर बुधवार को विभूतिखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। राजेंद्र का कंपनी के कर्मी सुशील कुमार पांडेय, अक्षय कुमार सिन्हा व अक्षय से दस साल का कारोबार था। वर्ष 2022 में आरोपियों ने उन्हें चांदी कारोबार में 50 फीसदी हिस्सेदारी का वादा कर निवेश कराया। राजेंद्र ने 18 जुलाई 2022 से 21 अक्तूबर 2022 तक 2.20 करोड़ रुपये निवेश किए। आरोप है कि 30 अप्रैल तक उन्हें न मुनाफा मिला, न मूल रकम लौटाई गई। रकम मांगने पर आरोपियों ने राजेंद्र को पीटा। डीसीपी पूर्वी से शिकायत के बाद इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने जांच की। प्रारंभिक जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस दस्तावेज मांगेगी और आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed