फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FIR against AAP leader for highlighting the school's dilapidated state.

Hathras News: विद्यालय की दुर्दशा दिखाने वालीं आप नेता पर प्राथमिकी

Fri, 28 Aug 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
FIR against AAP leader for highlighting the school's dilapidated state.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
आम आदमी पार्टी की ब्रज प्रांत अध्यक्ष डाॅ. हृदेश चौधरी के खिलाफ संविलियन विद्यालय गोशाला रोड का वीडियो बनाकर भ्रामक प्रचार करने के आरोप में कोतवाली सदर में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। भाजपा सरकार को विकास कार्यों पर घेरने के उद्देश्य से आप नेता ने वीडियो बनाया और फिर उसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था।
विज्ञापन


20 अगस्त को डाॅ. हृदेश विद्यालय पहुंची थीं और स्कूल की बदहाली का वीडियो शूट किया था। भाजपा सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने वीडियो में कहा था कि स्कूल का आधा हिस्सा गिर चुका है। उल्लेख किया कि 71 बच्चों के लिए स्कूल में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा मध्याह्न भोजन का चार्ट दीवारों पर टंगा है, लेकिन धरातल पर न तो बच्चों के लिए किचन है और न ही गैस सिलिंडर। डाॅ. हृदेश ने पोस्ट पर लिखा कि इस जर्जर स्कूल से महज कुछ ही कदम की दूरी पर भारतीय जनता पार्टी का शानदार कार्यालय है। प्रभारी बीएसए गिरिराज सिंह का कहना है कि भवन निष्प्रयोज्य हो चुका है, इसलिए उसे ध्वस्त कराया जा रहा है, जबकि वीडियो में दर्शाया गया है कि भवन गिर चुका है। विद्यालय में शौचालय की भी व्यवस्था है। यह केवल छवि खराब के करने के उद्देश्य से कृत्य है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्रदीप पाठक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ सकती हैं आप सांसद की मुश्किल
मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कारण है कि डाॅ. हृदेश वीडियो में साफ कह रही हैं कि वे संजय सिंह के निर्देश पर विद्यालय का हाल दिखाने आई हैं। इसके अलावा इस वीडियो को पहले संजय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था और फिर उसके बाद डाॅ. हृदेश ने। ऐसे में विवेचना में पुलिस संजय सिंह को भी इस अपराध में शामिल कर सकती है।


इन धाराओं में हुई रिपोर्ट दर्ज

बीएनएस 351(1)(बी) : किसी को उसकी प्रतिष्ठा, जान या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना। दो वर्ष तक के कारावास व अर्थदंड का प्रावधान

आईटी एक्ट 66डी : संचार उपकरण का उपयोग करके प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी या ठगी करना। तीन साल के कारावास व अर्थदंड का प्रावधान


मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्कूलों के वीडियो डालकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने का क्रम चल रहा था। विपक्षी दल भी इस अभियान में कूद पड़े थे। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जाहिर की और फर्जी वीडियो बनाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आदेश दिए। इसके बाद 23 अगस्त को सिकंदराराऊ में पहली प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed