{"_id":"6a90a67901ab1f638b09db89","slug":"beaten-up-for-not-returning-the-money-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163092-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उधार के 10 हजार रुपये नहीं लौटाए तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उधार के 10 हजार रुपये नहीं लौटाए तो पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उधार लिए 10 हजार रुपये और ब्याज नहीं लौटाने पर सोनू को अगवा कर पीटने के मामले का सीआईए-1 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार शाम चौटाला रोड से विजय नगर निवासी तुषार और हरि सिंह कॉलोनी निवासी विजय उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनू की पिटाई करने की बात कबूल की।
सीआईए-1 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि पिटाई के बाद सोनू की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उपचार के दौरान 23 अगस्त को पीजीआई रोहतक में सोनू की मौत हो गई।
जींद के नीमनाबाद गांव निवासी सुल्तान की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, 13 अगस्त की शाम बिल्लू और तुषार इंद्रा कॉलोनी स्थित सोनू के घर पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर विजय नगर ले जाकर मारपीट की।
विज्ञापन
गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। सोनू ने आरोपियों से 10 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। रुपये और ब्याज नहीं लौटाने पर आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची।
13 अगस्त को दोनों उसे बाइक पर जबरन विजय नगर ले गए और साथियों के साथ मिलकर पीटा। तबीयत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।