{"_id":"6739838b461aeac458ad7e168ebb820c","slug":"crime-news-hindi-news-625","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर में फंसकर तीन टुकड़े में बंट गया किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटावेटर में फंसकर तीन टुकड़े में बंट गया किसान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खेत में गेहूं बुवाई कराने जा रहे एक किसान की रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहरम मच गया। परिजनों ने आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवांमिश्रपुर गांव के मजरा मनीकापूरा में सोमवार को हुई।
गांव निवासी गजाधर यादव (50) पड़ोसी के खेत में गेहूं की बुवाई करने गया था। बुवाई के बाद ट्रैक्टर चालक ने उसे बुलाकर ट्रैक्टर पर बैठा लिया। कुछ देर बाद गजाधर चालक को बिना बताए चलते ट्रैक्टर से पीछे से उतरने लगा। इसी बीच पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के तीन टुकड़े हो गए। जानकारी होने पर चालक ट्रैक्टर को रोककर फंसे अधेड़ को निकालने लगा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।