फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रतापगढ़ में गुटखा व्यापारी की हत्या कर लूटे 56 लाख

Mon, 30 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime news
रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार तड़के आरपीएफ थाने के पीछे लुटेरों ने चौक घंटाघर के गुटखा व्यापारी अमित कसौधन (35) की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी और नोटों से भरा बैग और सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। बैग में 56 लाख रुपये थे। घटना के समय व्यापारी नौकर के साथ स्कूटी पर बैठकर कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था। वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शक के आधार पर पुलिस व्यापारी के नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापार मंडल ने कातिलों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के चौक घंटाघर के व्यापारी ओमप्रकाश कसौधन और उनके भाई राजकुमार मेवा और गुटखा का थोक व्यापार करते हैं। ओमप्रकाश के पुत्र अमित कसौधन (35) सोमवार को कारोबार के सिलसिले में कानपुर जाना था। वह भोर में तड़के इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए नौकर अबुल हसन के साथ स्कूटी से निकला। साथ में दो अटैची और दो बैग थे। ये लोग पुराना मालगोदाम होते हुए स्टेशन जा रहे थे। स्कूटी आरपीएफ थाने के पीछे पहुंची ही थी कि तभी सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो दोबारा लौटी और अमित को फिर से टक्कर मारी। देखने से लग रहा था कि बोलेरो पर सवार लोग अमित की जान लेने पर आमादा थे। जब तक लोग समझ पाते तब तक बोलेरो मालगोदाम की तरफ से निकल गई। आवाज सुनकर जीआरपी और आरपीएफ थाने से लोग निकले।
विज्ञापन


कंट्रोल को फोन किया गया। अबुल हसन ने अमित के घर पर फोन किया। तब तक काफी लोग वहां पर जमा हो गए। परिजन और चौक के व्यापारी मौके पर पहुंच गए। तब तक अमित की सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौकर अबुल हसन को हिरासत में लेकर पुलिस उसका अस्पताल में इलाज करवा रही है। नौकर के अनुसार स्कूटी को सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद से नोटों से भरा बैग और अटैची गायब हो गई। बाकी एक अटैची और गायब है। कोतवाल हरिपाल ने बताया कि मृतक के चाचा राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ हत्या और 56 लाख नगदी, अंगूठी की लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना संदेहास्पद लग रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी अस्पताल पहुंच गए। मयफोर्स पहुंचे एसपी, एसडीएम ने भी लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed