{"_id":"b032b5bcb181c111b6afb7e355d8d52a","slug":"crime-news-hindi-news-507","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेठी के युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात दुर्गापूजा देखकर बाइक से घर जा रहे अमेठी के युवक की अंतू में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आधी रात की घटना की जानकारी पुलिस को सुबह हो सकी। इकलौते पुत्र के हत्या की खबर सुनते ही परिजन बदहवास होकर घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना भी पहुंचे और मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
जनपद अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी विक्रांत सिंह उर्फ शुभम (21) पुत्र अजय कुमार सिंह अजीत शनिवार की शाम अंतू कस्बे में दुर्गापूजा में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। कस्बे में स्थापित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर वह कीर्तन में भी शामिल हुआ। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह बाइक से अपने घर के लिए जाने लगा। अंतू के जलिपानगर के करीब जनपद की सीमा पर अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और दौड़ाकर गोली मार दी। रविवार की सुबह विक्रांत का शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और उसके परिजनों को जानकारी दी। इकलौते बेटे की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों पर जैसे वज्रपात हो गया।
वे रोते बिलखते मौके की ओर भागे। सड़क के किनारे पड़े विक्रांत के शव को देखते ही परिजन चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच एसओ अंतू भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। एसओ को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द हत्यारे जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।