फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

एसओ की लापरवाही से हुआ बवाल

Fri, 09 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime news
रानीगंज थानेदार की लापरवाही ने शुक्रवार को बवाल करा दिया। एसओ ने यदि पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेकर मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा होता तो बवाल टाला जा सकता था। रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला मुनी का पुरवा निवासी उमर अली और शिवगढ़ बिंदागंज निवासी पूर्व प्रमुख रमाकांत दूबे के बीच राजनैतिक दुश्मनी काफी दिनों से चली आ रही है।
विज्ञापन


 मौका मिलते ही दोनों एक दूसरे पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर वार करने से नहीं चूकते। इससे पूरा क्षेत्र वाकिफ है। शुक्रवार को हुए बवाल के लिए कहीं न कहीं रानीगंज पुलिस जिम्मेदार है। यदि पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के बीच टकराव की आशंका जताई होती तो अतिसंवेदनशील की श्रेणी में बूथों को रखा जाता। वहां फोर्स की उपलब्धता रहती तो शायद बूथ लुटने से बच जाता। डीआईजी भगवान स्वरूप ने भी माना कि पुलिस की चूक ने बड़ी घटना को जन्म तो दिया है, जिले का माहौल खराब भी होने का मौका दिया है। उन्होंने सीओ रानीगंज की भी क्लास लगाई।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed