फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रतियोगी छात्र को मारी गोली, रेफर

Mon, 05 Oct 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime news
सोमवार रात कोचिंग से घर लौट रहे प्रतियोगी छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायआनादेव निवासी अरविंद कुमार बौद्ध (30) पुत्र मंशाराम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सोमवार को वह बाइक से शहर के भंगवाचुंगी स्थित एक कोचिंग संस्थान में क्लास लेने आया था। यहां से रात करीब साढ़े सात बजे वह वापस अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


 वह जैसे ही पड़वासी गांव के करीब पुल के पास पहुंचा कि पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी अरविंद बाइक लेकर मोहनगंज की ओर भागा। वह बढनी मोड़ पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पास तक पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मी तुरंत उसे जीप से लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। तभी खबर मिलने पर बसपा नेता राघवेंद्र सिंह चौहान भी समर्थकों संग पहुंच गए। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। अरविंद को गोली मारने की खबर मिलते ही बसपा के तमाम नेता अस्पताल पहुंच गए। वे घटना को लेकर नाराजगी जताने लगे। जेठवारा एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। छात्र से रंजिश रखने वालों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed