फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

रोडवेज बस चालक को पीटकर किया अधमरा

Thu, 17 Sep 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime news
कार में टक्कर लगने से गुस्साए तीन लोगों ने रोडवेज बस के चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बीच सड़क पर बस खड़ी होने से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक को जिला अस्पताल ले आई। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रयाग डिपो की बस इलाहाबाद से लेकर चालक उमेशचंद्र जायसवाल निवासी मेजा इलाहाबाद बहराइच जा रहा था। दोपहर में बस सिविल लाइन बस डिपो पर सवारियां उतारने के बाद दूसरे जिलों की सवारी लेकर सुल्तानपुर की ओर रवाना हुई। तेलिया चौराहे के करीब कार में बस से टक्कर लग गई। इससे आक्रोशित कार चालक ने बस को ओवरटेक कर रोक लिया। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो बस से नीचे उतारकर चालक उमेश को कार सवार तीन लोग पीटने लगे। परिचालक ने विरोध की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


बस सवार यात्री विरोध का साहस नहीं कर सके। पिटाई से चालक उमेश बेहोश हो गया। तब जाकर कार सवार हमलावर वहां से हटे। घटना की खबर मिलने पर शहर कोतवाल अनिल कुमार मौके पर पहु़ंचे और घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। बीच सड़क पर बस खड़ी होने से वाहनों का लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बस को किनारे खड़ी कराया। तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। पुलिस ने चालक की तहरीर पर अज्ञात कार सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed