फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

दरवाजे पर खड़े युवक को मारी गोली

Wed, 16 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
पुरानी रंजिश में घर के बाहर खड़े युवक को पड़ोस के ही लोगों ने गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आरोपियों को खोजने लगी। वे घर पर नहीं मिले। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी अभिमन्यु सिंह (40) पुत्र जीत बहादुर सिंह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक पल्सर बाइक से दो युवक उसके घर के करीब आकर रुके। उन लोगों ने अभिमन्यु के ऊपर फायर कर दिया। हालांकि उसके पहले ही हमलावरों का मंसूबा समझ चुका अभिमन्यु सुरक्षित स्थान की ओर भागा। गोली उसके शरीर को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन


 गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मानधाता एसओ रत्नेश कुमार ने बताया कि अभिमन्यु का पड़ोसी से पुराना विवाद चला आ रहा है। मुकदमा भी दर्ज है। इसे लेकर उनके बीच तनातनी चली आ रही थी। तहरीर मिलने पर गांव के विपिन कुमार व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। हमलावर अपने घरों पर नहीं मिले। रिश्तेदारियों में भी उनकी तलाश करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed