फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

जन्मदिन मनाने के बाद लूटपाट करने निकले थे रईसजादे

Wed, 26 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime news
कंधई थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ बिजली सिंह का बेटा साथियों संग जन्मदिन का जश्र मनाने के बाद हाईवे पर लूटपाट करने निकला था। पुलिस ने लूटपाट में शामिल एक आरोपी को तमंचे के साथ धर दबोचा। उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सभी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर 19 अगस्त की रात उत्पात मचाते हुए राहगीरों से तमंचे के बल पर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को सिटी चौकी प्रभारी वजीउल्ला ने मंगलवार की रात सुखपालनगर से दबोचने का दावा किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक कर्रा करने पर उसने हाईवे पर टेंपो चालक जाबिर व अन्य लोगों के साथ की गई लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात मान ली। सकरनी पुल के करीब कार छोड़कर भागने की बात भी बताई। पकड़ा गया बदमाश कंधई थाना क्षेत्र का विवेक सिंह पुत्र काशी प्रसाद सिंह निवासी बनी तेरहमील बताया गया। उसने बताया कि अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसने इलाहाबाद में साथ रहने वाले लोगों को बुलाया था।
विज्ञापन


जिसमें सोनभद्र जनपद के पांडेय परिवार कार्यालय, आशिक घोरावल निवासी अजय गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता, नंदन सिंह पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ बिजली सिंह पूर्व प्रधान निवासी पांडेय का पुरवा थाना कंधई, पृथ्वी सिंह पुत्र लल्ले सिंह निवासी चईट का पुरवा कंधई शामिल थे। सभी लोगों ने दीवानगंज पेट्रोलपंप पर कार में डीजल भराया। इसके बाद शहर के एक होटल में जन्मदिन का जश्न मनाया। अधिक रुपये खर्च होने के बाद सभी इलाहाबाद की ओर निकले। उनके पास अवैध असलहे भी थे। रास्ते में सूनसान स्थान देख लूटपाट करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो वे मोहनगंज की ओर भागे। फिर रास्ते में पुलिस की घेराबंदी तोड़कर सकरनी नदी के पास पहुंचे। वे यह जानते थे कि मोहनगंज पुलिस भी अलर्ट हो गई होगी। इसलिए कार छोड़कर भाग निकले। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि विवेक को जेल भेजा जा रहा है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed