{"_id":"0a9f0ea3d2e405b7a8a72ae78e1454c0","slug":"crime-news-hindi-news-280","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के रुपये लूटने वाले चार हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के रुपये लूटने वाले चार हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम गैस एजेंसी में लूट करने वाले चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। उनके पास से लूटे गए एक लाख रुपये, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ। घटना में शामिल दो बदमाश जेल पहुंच चुके हैं एक बदमाश फरार चल रहा है।
सोमवार को पुलिस लाइन के सई काम्पलेक्स में पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 28 जुलाई 2015 को अष्टभुजानगर स्थित शिवम गैस एजेंसी के सेल्समैन से तमंचे के बल पर करीब तीन लाख रुपये बाइक सवार पांच बदमाशों ने लूट लिया था। घटना के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह , स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला और नगर कोतवाल अनिल सिंह को लगाया गया था। लूट करने वाले बदमाशों तक मोबाइल के स्ीडीआर के जरिए पहुंचा जा सका। गायघाट रोड पर लूट की योजना बनाते समय सोमवार भोर में पुलिस ने चार बदमाशों को धर दबोचा। कर्रा करने पर उन लोगों ने शिवम गैस एजेंसी के सेल्समैन से की गई लूट की घटना को कुबूल कर लिया।
पकड़े गए विकास मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा निवासी धनउर जगेसरगंज अंतू, गौरव पांडेय पुत्र वजिय पांडेय निवासी विवेक नगर, अन्नू पटेल पुत्र शिव बहादुर पटेल व पुनीत सरोज पुत्र सुशील सरोज निवासी सगरा नगर कोतवाली के पास से एक लाख दो सौ पचास रुपये, लूट में प्रयुक्त चोरी की बाइक, तमंचा बरामद किया। घटना को अंजाम देने के लिए विकास मिश्रा ने विपिन पांडेय निवासी राजापुर चौबारा होलागढ़ व बाबा सरोज निवासी सोरांव इलाहाबाद व एक अन्य को बुलाया था। विपिन और बाबा को पुलिस कुछ दिन पहले चोरी के मामले में जेल भेजी है। जबकि तीसरा बदमाश फरार चल रहा है। उसके बारे में केवल बाबा ही जानता है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वालों में चौकी प्रभारी सिविल लाइन उदय त्रिपाठी, अजय शुक्ला, विनोद दुबे, जमशेद, मनोज यादव समेत अन्य लोग रहे।