{"_id":"224c712a34e6b2e28036f8f830c1349f","slug":"crime-news-hindi-news-270","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को गोली मारने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को गोली मारने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के वकील को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ धर दबोचा। उधर, गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता का इलाज इलाहाबाद में चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। बुधवार की शाम नगर कोतवाली के कुसमी निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश शर्मा को पड़ोसी कैलाश यादव ने गोली मार दी और अपने साथी के साथ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को इलाहाबाद ले जाया गया। आरोपी कैलाश समेत दूसरे की तलाश में पुलिस रात भर दबिश देती रही।
गुरुवार को वकील को गोली मारने वाला कैलाश पुलिस के हाथ लग गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद हुआ। इस मामले में घायल अधिवक्ता के भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने कैलाश व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों की मानें तो कैलाश व मुकेश में मामूली बात को लेकर रंजिश थी।