फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

हाईकोर्ट के वकील को गोली मारी

Wed, 19 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime news
बुधवार की शाम नगर कोतवाली के कुसमी में हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश शर्मा (28) को मामूली विवाद में पड़ोसी ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। गांव मं तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कुसमी निवासी मुकेश शर्मा पुत्र कुंज बिहारी शर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार की शाम वह घर से निकले और करीब स्थित किराने की दुकान पर गुटखा खाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहां पहले से ही कैलाश यादव मौजूद था। उससे किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। पहले तो लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को राजी नहीं थे। विवाद बढ़ने पर कैलाश यादव ने तमंचे से मुकेश के ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली सीने में तो दूसरी हाथ में लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुका था।
विज्ञापन


 परिजन पुलिस को सूचना देने के बाद मुकेश को लेकर जिला अस्पताल आए। वहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल अनिल कुमार कई चौकी प्रभारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद हमलावर की तलाश में दबिश देने निकल पड़े। वकील पर हमले की खबर के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर कुमार पांडेय, सीओ सिटी कवींद्र नारायण मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। चर्चा यह भी रही कि मुकेश और कैलाश के बीच जमीन को लेकर भी कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। केवल मामूली विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। जमीन के विवाद की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed