फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

प्रिंसिपल को धरती निगल गई या आसमान

Fri, 07 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 07 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
सोमवार से गायब एएसएन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रीना तिवारी का बृहस्पतिवार को भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बुधवार रात विद्यालय के कार्यालय में गहन छानबीन की। पुलिस को पेन ड्राइव समेत अन्य सामान मिले हैं। हालांकि चार दिनों से उनकी तलाश में रात-दिन एक करने वाली पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। अब पुलिस को मोबाइल सार्विलांस और वीटीएस डाटा से ही उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन


पुरानी आबकारी निरंकारी रोड सदर बाजार निवासी सुभाष तिवारी की पत्नी रीना तिवारी विवेक नगर स्थित एएसएन इंटरनेशनल स्कूल से नई ब्रांच फुलवरिया जाने के लिए कार से सोमवार दोपहर निकली थीं। इसके बाद रीना की कार लावारिस हालत में इलाहाबाद के शिवकुटी मजार के करीब शाम को दिखाई पड़ी। गायब प्रिंसिपल की तलाश में चार दिनों से दिन-रात हाथ पैर चला रही पुलिस के हाथ गुरुवार को भी कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा। जिससे रीना तक पहुंचा जा सके। इलाहाबाद में बुधवार को देर रात तक क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला और शहर कोतवाल अनिल कुमार खोजबीन करते रहे, लेकिन वहां भी पुलिस को कुछ खास नहीं हासिल हो सका। अंत में पुलिस कार खड़ी करने वाले स्थान का मोबाइल बीटीएस डाटा निकलवाकर साथ ले आई। मऊआइमा, सोरांव, फाफामऊ वीटीएस का डाटा भी पुलिस साथ ले आई है। बुधवार की रात पुलिस रीना के स्कूल पहुंची।
विज्ञापन


 स्कूल प्रबंधक से बातचीत के बाद कार्यालय खुलवाया। आलमारी और मेज के दराज की चाभी रीना के पास ही थी। इसलिए क्राइम ब्रांच ने लॉक तोड़ने के बाद गहन छानबीन की। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कई पेन ड्राइव लगे। इसके अलावा सीडी भी मिली। आलमारी में खोजबीन के दौरान पुलिस ने कई कागजात अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस पेन ड्राइव में मौजूद डाटा से सुबूत खोज रही है। गुरुवार को पुलिस केवल सार्विलांश और बीटीएस डाटा सर्च कर रीना की लोकेशन और कार लेकर जाने वालों का ब्यौरा जुटाने में लगी रही। अब पुलिस को केवल सार्विलांश और बीटीएस के डाटा से ही उम्मीद दिखाई पड़ रही है। सीओ सिटी कवींद्र नारायण मिश्र ने बताया कि बीटीएस डाटा से रीना के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कार्यालय से कई पेन ड्राइव और दूसरे सामान मिले हैं। जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed