{"_id":"ccdf5e7c123c722d9fe0e75078dec0c4","slug":"crime-news-hindi-news-187","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का सिर काटकर फेंक दिया रेल ट्रैक पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का सिर काटकर फेंक दिया रेल ट्रैक पर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ रेलवे लाइन पर भंगवा गांव निवासी सपा नेता के घर के सामने बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का कटा सिर मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी संग भंगवाचुंगी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद सिर ट्रैक पर फेंक दिया गया है। नगर कोतवाली के भंगवा निवासी सुरेश यादव के घर के सामने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का सिर मकान निर्माण में लगे मजदूरों को दिखाई पड़ा। उन लोगों ने इस बात की जानकारी सुरेश के परिजनों को दी। कटा सिर मिलने की खबर पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। सूचना मिलने पर जीआरपी के दरोगा राहुल व आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे।
छानबीन के बाद दरोगा आसपास के लोगों से कटे सिर के बारे में पूछताछ करने लगे। लोगों ने बताया कि सुबह से ट्रैक पर कुछ नहीं था। जनता एक्सप्रेस जाने के कुछ देर बाद मजदूरों को सिर दिखा। इस बीच भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम भी सिपाहियों के साथ पहुंचे। सिर देखने के बाद लोग उसकी पहचान की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जीआरपी दरोगा इसे हादसा बता रहे हैं, लेकिन ग्रामीण सिर काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंकने की बात कह रहे थे। सवाल यह भी है कि अगर हादसा होता तो सिर्फ सिर क्यों मिलता। धड़ कहां चला गया। आसपास काफी दूर तक धड़ का कुछ पता नहीं था। ऐसे में प्रबल आशंका है कि युवक का सिर काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। जीआरपी एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कटा सिर मिलने की जानकारी है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।