फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

हाई प्रोफाइल लोगों से है प्रिंसिपल की दोस्ती

Wed, 05 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime news
विवेक नगर स्थित एएसएन इंटरनेशल स्कूल की प्रिंसिपल रीना तिवारी की दोस्ती कई हाई प्रोफाइल लोगों के साथ है। उनके साथ फोन पर उसकी अक्सर बातचीत होती थी। छानबीन के दौरान पुलिस के सामने कई ऐसे नाम सामने आए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करने के पहले सुबूत खोज रही है। बुधवार को क्राइम ब्रांच व नगर कोतवाल टीम के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए इलाहाबाद तक गई, लेकिन कहीं भी ऐसा सुबूत नहीं मिला, जिससे पुलिस रीना तक पहुंच सकती। मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर कोतवाली के पुरानी आबकारी सदर बाजार निवासी रीना तिवारी पत्नी सुभाष तिवारी सोमवार से लापता हैं। तलाश में लगी कोतवाली पुलिस ने प्रिंसिपल के मोबाइल की कॉल डिटेल से मिले नंबरों पर संपर्क साधा और पूछताछ की। पुलिस लाइन में हाईकोर्ट के एक कर्मचारी से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में कर्मचारी से कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा, लेकिन ऐसे कई हाई प्रोफाइल नाम सामने आए हैं, जिन्हें सुनने के बाद पुलिस सन्न रह गई। पुलिस की मानें तो रीना का मिलना जुलना हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ही सफेद पोश नेताओं से भी है। सभी से फोन पर बराबर बातें हुआ करती थीं। पुलिस ऐसे लोगों से पूछताछ के लिए पहले ठोस सुबूत की तलाश कर रही है। शहर के संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बाद स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला और शहर कोतवाल अनिल कुमार दलबल के साथ रीना की तलाश में इलाहाबाद पहुंचे। वहां एसटीएफ और इलाहाबाद पुलिस के सहयोग से पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि देर शाम तक पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा। जिससे रीना का कुछ पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed