फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

नहीं रुक पा रही सामूहिक नकल

Wed, 02 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news
यूपी
विज्ञापन
बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सामूहिक नकल नहीं थम रही है। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद भी नकल का सिलसिला जारी है। डीआईओएस ने तीन कॉलेजों के प्रिंसिपल को हटाकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दूसरे स्कूलों के शिक्षकों को दी है। इधर, एसडीएम कुंडा की संस्तुति पर चार कॉलेजों को पहले ही डिबार करने की संस्तुति बोर्ड को भेजी है।

 कुंडा और लालगंज इलाके में सामूहिक नकल का सिलसिला जारी है। कुंडा में एसडीएम सदर शशिभूषण राय की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों की हालत देखने पर स्पष्ट हो गया कि केंद्रों पर सामूहिक नकल हो रही है। डीआईओएस ने तेजी दिखाते हुए गुरुवार को बैजनाथ इंटर कॉलेज कुशीनगर भटनी में तैनात प्रिंसिपल रामनरेश को हटाकर सरदार पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज रानीगंज में तैनात धर्मराज मिश्र को केंद्र व्यवस्थापक  बनाया है। अयोध्या प्रसाद उच्चत माध्यमिक विद्यालय डडिया जानकीनगर नौढ़िया के प्रिंसिपल समर सिंह को हटाकर रानीगंज के शिक्षक अवधेश मिश्र को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। आरपीएस इंटर कॉलेज पुनेहरी के प्रिंसिपल विनय कुमार को हटाकर छेदीलाल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर चार केंद्रों को पहले ही डिबार करने की संस्तुति भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed