{"_id":"7750022a7eb9de9732566515944cf345","slug":"crime-news-hindi-news-1366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॅाक प्रमुख के भतीजे को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लॅाक प्रमुख के भतीजे को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जुड़ापुर गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रमुख लक्ष्मणपुर के भतीजे सूरज सरोज (22) को गोली मारकर घायल कर दिया। शोर सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। मामले की शिकायत जेठवारा पुलिस से की गई है। जेठवारा थाना क्षेत्र के भोगापुर गांव निवासी जानकी प्रसाद सरोज का बेटा सूरज सरोज (22) बुधवार को बाइक से ननिहाल गया था। देर रात वह घर आ रहा था। जुड़ापुर गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया।
उसके बाद उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने उस पर असलहे से फायर झोंक दिया। गोली दाहिने पैर में लगते ही वह चीखने लगा। शोर सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले। घायल युवक ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिजन उसे घर ले गए। मामले की शिकायत जेठवारा पुलिस से की गई है। एसओ जेठवारा दिनेशप्रकाश पांडेय ने बताया कि युवक को गोली बुधवार की रात लगी। वह थाने दूसरे दिन शाम को पांच बजे पहुंचा। मामला संदिग्ध होने की वजह से जांच की जा रही है। जानकारी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मणपुर शीतला प्रसाद सरोज का भतीजा है।