{"_id":"1e0b00f2b240ad5e5d97ba292cc5b4d8","slug":"crime-news-hindi-news-1343","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की अभिरक्षा से भागने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने की अभिरक्षा से भागने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से मेडिकल के दौरान किशोरी को अगवा करने की आरोपी महिला भाग निकली। महिला आरक्षी के शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े। महिला अस्पताल में लोगों ने उसे धर दबोचा। बाद में कई पुलिसकर्मी उसे लेकर न्यायालय गए।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धंधवल निवासी राजेंद्र की बेटी संजू को मंगलवार के दिन कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर क्रासिंग की रहने वाली ममता वर्मा अगवा कर ले जा रही थी। उसके साथ सुरेश नाम का व्यक्ति भी था। लोगों ने दोनों को दबोच लिया था। राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। ममता को आरक्षी खुशबू के साथ महिला थाने भेज दिया गया। बुधवार दोपहर महिला आरक्षी आरोपी ममता का मेडिकल कराने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची।
अभी आरक्षी खुशबू डाक्टर को मेडिकल के लिए पत्र दे ही रही थी कि अचानक आरोपी ममता इमरजेंसी से भागने लगी। लोगों ने बताया कि महिला अस्पताल की ओर एक महिला भागते हुए जा रही है। इस पर महिला सिपाही ने लोगों के साथ उसका पीछा कर लिया। रास्ते से अनजान ममता आखिरकार महिला अस्पताल में फंस गई। भागने के दौरान अचानक वह नाले के पास गिर गई। वहां से निकलकर भागी तो पीछे से पहुंचीं महिला सिपाही ने उसे धर दबोचा। इसके बाद लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाकर मेडिकल कराया गया। इस दौरान अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मी भी पसीना बहाते रहे।