फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बेटी होने पर शादी के खर्च से बचाने का दिया था झांसा

Tue, 16 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
दो बेटी होने पर एक की शादी का खर्च उठाने का झांसा देकर दूसरी संतान का सौदा व्यापारी ने गर्भवती महिला के परिजनों से किया था। मामला सामने आने पर मंगलवार को ऊमरवैश्य समाज के लोगों ने महिला से मुलाकात कर उसे भरोसा दिलाया के समाज के लोग उसके साथ हैं। उधर, कोख का सौदा करने वाले व्यापारी ने आननफानन में पीड़ित महिला से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर कोतवाली पुलिस को दिया है। जिसमें महिला ने ऐसी बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के हादीगंज निवासी संजू गर्भवती थी। जांच में पता चला कि उसकी कोख में दो बेटियां पल रही हैं। आरोप है कि एक व्यापारी ने संजू के परिजनों को 50 हजार रुपये का लालच देकर दो बेटी पैदा होने के बाद एक बच्ची देने की बात कही। अब पता चला है कि दो बेटियों का जन्म होने पर शादी विवाह के लिए दिक्कत होने की बात भी व्यापारी ने कही थी। इस समस्या से बचने के लिए उसने गर्भवती महिला के परिवार वालों से शादी में खर्च का निर्वहन करने के साथ ही हर दुख सुख में साथ होने का भी वादा किया था।
विज्ञापन


बच्ची पैदा होने के बाद व्यापारी के परिवार के लोगों ने एक बेटी को लेने के लिए अपना जाल फेंका। महिला के परिवार की एक सदस्य भी इससे सहमत थी। मगर बेटियों को जन्म देने वाली मां इससे पीछे हट गई। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिला ऊमरवैश्य समाजसभा के पदाधिकारी मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। ऊमरवैश्य समाज सभा के संरक्षक रोशनलाल ने कहा कि अगर कोई बच्ची को लेने के लिए पीड़ित महिला पर दबाव बना रहा हैं तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की भी जिम्मेदारी समाज के लोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed