फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

किशोरी को डरा-धमकाकर करता रहा दुराचार

Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
एक युवक ने किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार किया। इसके साथ ही चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज के भय से किशोरी ने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। युवक ने इसका फायदा उठाते हुए बाद में भी कई बार उसके साथ दुराचार किया। सोमवार को किशोरी हैंडपंप पर पानी भरने गई तो वह एक बार फिर उसे खेत की तरफ खींचकर ले जाने लगा। इस दौरान ग्रामीणों के आने से मामला खुल गया। घटना को लेकर मंगलवार को पंचायत हुई। फिर प्रधान सहित भारी संख्या में लोग संग्रामगढ़ थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां कुछ दिनों पहले रिश्तेदारी में गई थी। पिता बाहर सो रहा था। इसका फायदा उठाते हुए गांव का ही एक युवक उसके घर में कूद गया। उसने चाकू दिखाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और दुराचार किया। इसके साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने भय के कारण किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। इससे मनबढ़ हुए दरिंदे ने उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम किशोरी पानी भरने गई तो पहले से ही घात लगाए युवक ने उसे फिर से खेत की तरफ खींचने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर उसे ब्लेड मार दिया। इस दौरान गांव के कुछ लोग पहुंच गए और मामला खुल गया। इस बीच आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। घटना को लेकर सुबह गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई और ग्राम प्रधान कमलेश प्रजापति की अगुवाई में भारी संख्या में थाने पहुंच गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जुबैर अहमद पुत्र मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed