{"_id":"43a2f587c36303ca8898951de15f2d6e","slug":"crime-news-hindi-news-1256","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट नहीं सर्राफ की हत्या के ही इरादे से आए थे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट नहीं सर्राफ की हत्या के ही इरादे से आए थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
लवाना बाजार में सर्राफ से लूट नहीं उसकी हत्या की मंशा से ही बदमाश आए थे। पुलिस की जांच में यह बात अब खुल रही है। फिलहाल पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है। बस उनकी गिरफ्तारी ही करनी बाकी है। हत्यारों की लोकेशन ट्रेस होते ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर धनापुर निवासी बालजी सोनी (55) पुत्र विंदादीन लवाना बाजार में बैंक के पास आभूषण की दुकान चलाता था। तीन फरवरी की शाम करीब छह बजे उसने दुकान बंद की और बैग लेकर घर जाने के लिए निकला। इतने में दो बाइक से छह लोग पहुंचे और उसे गोली मार दी। इसके बाद हमलावरों ने उसका बैग भी उठा लिया। आसपास के लोगों ने आगे बढ़कर शोर मचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने बम फोड़कर सनसनी फैला दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश निकल गए। मौके पर एसपी के निर्देश पर एक अस्थायी चौकी स्थापित कर दी गई। इसमें एक सब इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबल लगा दिए गए।
इसके बाद पुलिस की जांच शुरू हुई तो जो तथ्य सामने आए उसमें सर्राफ की हत्या करने की बात ही सामने आई। बैग तो बाद में उठाया गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों की मानें तो बदमाशों ने पहुंचते ही उस पर गोली दाग दी थी। इससे लगता है कि वह आभूषण लूटने नहीं बल्कि हत्या ही करने आए थे। पुलिस ने इस तथ्य को ध्यान में रखकर जांच करनी शुरू की तो परत दर परत मामला खुलने लगा। फिलहाल पुलिस हत्यारों की लोकेशन तलाश रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। सीओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।