{"_id":"31e8e991e7d51ba29f7bb17e227001df","slug":"crime-news-hindi-news-1002","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूटी बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्सर सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूटी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे कोलाहल गांव के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक व मोबाइल लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। युवक ने अपने दूसरे मोबाइल से परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। दो थानों की सीमा का मामला होने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घरवालों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के सियरावासी गांव निवासी दीपक मिश्र (21) पुत्र राजेश कुमार शहर के एक कंप्यूटर सेंटर पर काम करता है। गुरुवार की रात करीब 8 बजे बाइक से वह अपने घर जा रहा था। प्रतापगढ़-सुलतानपुर हाइवे पर स्थित कोहंड़ौर थाना के पूरे कोलाहल गांव के पास पल्सर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि दोनों उससे बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
गोली उसके दाहिने तरफ कंधे में लगी। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक व जैकेट के ऊपर वाले जेब में रखा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दीपक ने अपने दूसरे मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल को दी। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो उसने परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दीपक के पहुंचने की खबर पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस घटना की जानकारी लेने के बाद मौके पर गई, लेकिन घटना कोहंड़ौर थाना क्षेत्र की होने के कारण लौट आई।