{"_id":"56f972a64f1c1b327af00656","slug":"crime-khabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर रहे युवक को बांधकर पीटा, सिर मुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर रहे युवक को बांधकर पीटा, सिर मुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ चौराहे पर किराने की दुकान में घुसकर चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी होने पर लोगों ने उसे दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे रातभर बांधकर रखा गया। लोगों ने उसका सिर भी मुड़वा दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी जंगली पटेल ने पुरनेमऊ चौराहा पर किराने की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात चार लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और शटर का ताला तोड़ दिया। इस दौरान तीन लोग बाहर रुके और एक युवक अंदर घुस गया। शटर का ताला टूटने और खुलने की आवाज पर ऊपर सो रहे दुकादार जंगली पटेल की नींद खुल गई।
उसने नीचे झांका तो कुछ लोग खड़े दिखे। इस पर उसने आसपास के लोगों को फोनकर जगाया। जब लोग इकट्ठा हो गए तो उसने शोर मचाया। इस पर बाहर खड़े तीनों लोग भाग निकले, लेकिन दुकान में घुसा युवक दौड़ाकर पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे रात भर बांधकर रखा गया। सुबह और लोग जुटे तो उसका सिर मुड़ाकर फिर से पीटा गया। फिलहाल, इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। युवक के पास से सात हजार रुपये बरामद हुए। इसके अलावा उसके बयान पर कुछ अन्य लोगों से पैसे की वसूली की गई। पकड़ा गया युवक गांव का ही रहने वाला बताया गया।